Responsive Ad

आश्रम चैप्टर 2 के 9 एपिसोड MX Player पर हुए स्ट्रीम, एक बार फिर काशीपुर वाले बाबा निराला का दिखेगा अनोखा अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की काफी पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का चैप्टर 2 आखिरकार एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज का चैप्टर 1 अगस्त में रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'आश्रम' का चैप्टर 2 के नौ एपिसोड को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का निगेटिव किरदार निभाया है।

Bobby Deol

'आश्रम' के चैप्टर 2 में दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइजेज हैं क्योंकि यह पहले से ज्यादा डार्क और इंट्रेस्टिंग होने जा रहा है। चैप्टर 2 में आपको छिपे गहरे राज पता चलने वाले है। इतना ही नहीं आप बाबा के किरदार को भी थोड़ा नजदीक से देखने वाले हैं।

Bobby Deol

वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल के अलावा अदितित पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Bobby Deol

बताते चलें कि वेब सीरीज 'आश्रम' के चैप्टर 2 के कॉन्टेंट से पर करणी सेना का कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने प्रकाश झा को नोटिस भेजा है। इस पर प्रकाश झा ने कहा है कि इसे दर्शक तय करेंगे।

यह खबर भी पढ़े: एक बार फिर खुली रानू मंडल की किस्मत, दीपिका की फिल्म ‘सरोजिनी’ में गायेगी गाने



from Entertainment News https://ift.tt/3eK24Z2
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments