बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन

कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का रविवार दोपहर 12:15 बजे निधन हो गया। 86 वर्षीय चटर्जी दक्षिण कोलकाता के अस्पताल में 6 अक्टूबर से भर्ती थे। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के बाद 15 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। वह उम्र जनित कई अन्य समस्याओं से भी पीड़ित थे।
अस्पताल ने बताया गया है कि शुक्रवार से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। हृदय और किडनी की समस्याएं बढ़ गई थीं। स्नायु की समस्या भी शुरू हो गई थी और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने घटने लगी थी। रविवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली है। उल्लेखनीय है कि सौमित्र चटर्जी अच्छे कवि चित्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। इसके पहले वह कैंसर की चपेट में आए थे। वह बांग्ला फिल्मों के शुरुआती अभिनेताओं में से एक थे। कई सुपरहिट फिल्में उनके नाम दर्ज हैं।
यह खबर भी पढ़े: जानिए; दिवाली पर क्यों होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक इसलिए खरीदते हैं मूल्य-आधारित स्टॉक
from Entertainment News https://ift.tt/38Gzff7
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments