Responsive Ad

भाई दूज पर कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा की हॉट फोटो की शेयर, लिखा ये खास मैसेज

नई दिल्ली। कॉमेडियन अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने भाई दूज के मौके पर पत्नी कश्मीरा की हॉट फोटो शेयर की है। फोटो के साथ कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, 'आज इस फोटो को पोस्ट करने के लिए गलत दिन है क्योंकि आज भाई दूज है। फिर भी कश्मीरा के सभी भाइयों को हैप्पी भाई दूज।' कृष्णा की इस पोस्ट पर कश्मीरा ने कमेंट किया, हाहाहाह सही कहा।

Kashmirira Shah

वहीं कॉमेडिन राजीव ठाकुर ने कमेंट किया, तू तो सभी को कश्मीरा का भाई बना दे। सब ने मिलकर तेरी रक्षा करने आ जाना है। 

Kashmirira Shah

इस फोटो में कश्मीरा पिंक कलर की ड्रेस में नज़र आ रही हैं जिसके ऊपर उन्होंने काले रंग का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। अपनी पिछली फोटोज़ की तरह इस फोटो में भी कश्मीरा काफी हॉट लग रही हैं। 

Kashmirira Shah

बता दें कि कुछ दिनों पहले कृष्णा ने कश्मीरा की हॉट फोटो शेयर करते हुए उन्हें बिरयानी कहा था। कश्मीरा की तस्वीर साझा करते हुए कृष्णा ने लिखा- 'जब आपको घर पर ही बिरयानी खाने को मिल जाए तो आप बाहर जाकर दाल मखनी क्यों खाएंगे? मुझे तुम पर गर्व है कैश (कश्मीरा) कि तुमने फिर से अपने हॉट अंदाज में वापसी की है।'

Kashmirira Shah

एक्ट्रेस ने पिछले एक साल में अपना 13 से 14 किलो वज़न कम किया है। लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस ने जमकर वर्कआउट किया है और खाने पीने का बहुत ध्यान रखा है तब जाकर एक्ट्रेस का वज़न कम हुआ है।

यह खबर भी पढ़े: सलमान ने रश्मि और देवोलिना पर साधा निशाना, एक्ट्रेस बोलीं- गेम अच्छा चल रहा है न तो अच्छा चलने दो.. अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ...



from Entertainment News https://ift.tt/3pLiFRo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments