Responsive Ad

सलमान ने रश्मि और देवोलिना पर साधा निशाना, एक्ट्रेस बोलीं- गेम अच्छा चल रहा है न तो अच्छा चलने दो.. अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ...

नई दिल्ली। टीवी के रियलटी शो 'बिग बॉस 14' में सलमान खान अक्सर रूबिना दिलाइक और अभिनव शुक्ला पर निशाना साधते रहते है। वीकेंड का वार में एविक्शन का समय था। सलमान खान ने रूबिना दिलाइक से कहा कि आप कितने भी बढ़े टीवी स्टार हो सकते हैं, लेकिन बिग बॉस में अगर आप अच्छा करते हैं तभी गेम बने रह सकते हैं। 

Devolina Bhattacharjee

पिछले सीजन में रश्मि देसाई और देवोलिना भट्टाचार्जी भी कितनी बढ़ी टीवी स्टार थीं, लेकिन पांचवें हफ्ते में बाहर हो गई थीं। इस तरह वह रूबिना दिलाइक को निशाना बनाने के चक्कर में रश्मि देसाई और देवोलिना भट्टाचार्जी पर तंज कस बैठे।  

देवोलिना भट्टाचार्जी यह बात सुन ट्वीट कर बिग बॉस से अपनी नाराजगी जाहिर की। देवोलीना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'रुबीना और शार्दुल को उसी तरह बराबर वोट मिले हैं जैसे मुझे और रश्मि को पहले पड़ाव में आरती से कम वोट मिले थे। बस करो बिग बॉस, बस करो... मुझे न गुस्सा मत दिलाओ... गेम अच्छा चल रहा है न तो अच्छा चलने दो... अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ...'

Devolina Bhattacharjee

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'और यह भी मत भूलना कि अभी तक मैं ही बिग बॉस हाउस की पहली और आखिरी क्वीन हूं, इसलिए बता रही हूं। गुस्सा मत दिलाना मुझे बिग बॉस...' इस तरह देवोलीना भट्टाचार्य ने सलमान खान की बातों पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्य का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह खबर भी पढ़े: शहनाज गिल ने अपनी बोल्ड अदाओं का चलाया जादू, फैंस के दिलों पर गिरी बिजलियां



from Entertainment News https://ift.tt/3pwergp
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments