विवादों में लक्ष्मी बॉम्ब/ अक्षय के बाद ट्विंकल खन्ना यूजर्स के निशाने पर, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' काफी विवादों में रहने के बाद भी रिलीज के लिए तैयार हैं। लोगों की नाराजगी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

अब इसी गुस्से के चलते लोगों के निशाने पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना आ गई हैं। हाल ही में एक यूजर ने एक तस्वीर बनाकर ट्विंकल खन्ना को ट्रोल करने की कोशिश की। उसने तस्वीर में अभिनेत्री के शरीर का रंग नीला कर दिया और उस पर लिखा 'ट्विंकल बॉम्ब'। अब ट्विंकल ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ट्रोलर्स ने मेरी मदद कर दी। मैं एक तस्वीर ढूंढ रही थी तभी मेरी नजर इस पर गई। एक शख्स में मुझे इस फोटो में टैग करते हुए लिखा 'थर्ड क्लास पर्सन (तीसरे दर्जे की इंसान)। तुम भगवान का मजाक उड़ती हो।'

ट्विंकल ने जवाब देते हुए आगे लिखा, 'भगवान स्पष्ट रूप से अच्छा मजाक पसंद करते हैं, वरना वह आपको नहीं बनाते। वैसे, मुझे लगता है कि मैं नए स्किन टोन के साथ अच्छी लग रही हूं और बिंदी इस दिवाली नीले धमाके की तरह लग रही है।' बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह उनकी किताब होती है तो कभी उनका कोई बयान। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।
यह खबर भी पढ़े: .. तो इस वजह से मेकर्स ने बदल दिया 'लक्ष्मी' में अक्षय के किरदार का नाम?
from Entertainment News https://ift.tt/35dtPWS
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments