Responsive Ad

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल, लिखा कि- मैं इसके साथ क्या करूं ?

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के सामने खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं। तस्वीर में प्रियंका का एक्सप्रेशन देखने लायक है। उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और खाने को देखते हुए हैरान और उत्साहित हो रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा कि-'मैं इसके साथ क्या करूं?'

सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म 'वे कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन विकास और उसके उत्पादन से जुड़ी तीन टीमों के साथ की बैठक



from Entertainment News https://ift.tt/2JqIOUO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments