Responsive Ad

.. तो इस वजह से मेकर्स ने बदल दिया लक्ष्मी में अक्षय के किरदार का नाम?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम आज रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इसे लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। अक्षय की इस नई फिल्म पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। पहले कहा जा रहा था कि लक्ष्मी के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश हुई, लेकिन फिर बाद में विवाद लव जिहाद को लेकर होने लगा। 

Laxmi Bomb

ऐसे दावे किए गए कि फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया। बताया गया कि फिल्म में अक्षय का नाम आसिफ रखा गया है। फिल्म में वे एक हिंदू लड़की से प्यार कर बैठते हैं। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस विवाद को बढ़ता देख मेकर्स पहले फिल्म में अक्षय का नाम बदलने पर विचार कर रहे थे। इस मुद्दे पर काफी विचार-विमर्श किया गया था। अब दावा किया जा रहा है कि इस मुद्दे पर मेकर्स ने झुकने से इनकार कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि लक्ष्मी में अक्षय के किरदार का नाम आसिफ ही रखा गया है। इसमें कोई बदलवा नहीं है। 

Laxmi Bomb

वैसे इससे पहले फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा गया था। लेकिन जब जबरदस्त विरोध हुआ, तब फिल्म का नाम लक्ष्मी रख दिया गया। अब कहने को इन विवादों ने फिल्म मेकर्स को काफी मुसीबत में डाला, लेकिन इसी वजह से अक्षय की ये फिल्म हमेशा सुर्खियों में बनी रही। फिल्म को लेकर सभी के अंदर उत्साह देखने को मिला। फिल्म लक्ष्मी की बात करें तो इस समय फिल्म का हर पहलू ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का हर गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

यह खबर भी पढ़े: फ‍िरोज नाड‍ियाडवाला के घर से एनसीबी ने ड्रग्स किया बरामद, पत्नी को किया गिरफ्तार



from Entertainment News https://ift.tt/2U7DK9Y
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments