Responsive Ad

आखिर कब तक मैं विवादों को सुलझाने की कोशिश में लगा रहूंगा, अब कपिल ही मामा गोविंदा और मेरे बीच का विवाद सुलझा सकता है: कृष्णा अभिषेक

नई दिल्ली। टीवी के कॉमेडियन शो द कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर पहुंचे कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा तो सपना यानि कृष्णा शो में दिखाई नहीं दिए।  दोनों के बीच बिगड़े रिश्ते में अभी तक मिठास नहीं आई है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कृष्णा ने कहा- चीची मामा के शो में आने की बात मुझे 10 दिन पहले पता चली थी। क्योंकि सुनीता मामी उनके साथ नहीं आ रही थी तो टीम को लगा कि मुझे परफॉर्म करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।  

Krishna Abhishek

पिछले साल सुनीता मामी नहीं चाहती थी कि मैं उनके सामने परफॉर्म करूं।  लेकिन इस बार ये मेरा फैसला था। उन्होंने कहा- मैं गोविंदा मामा के साथ स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप शेयर करता हूं। इस अनबन से मैं काफी इफेक्ट हुआ। जब दो लोगों के बीच रिलेशन खराब हो जाता है तो ऐसे में कॉमेडी करना मुश्किल होता है। 

Krishna Abhishek

इसके अलावा मामा मेरे मजाक का बुरा भी मान सकते थे। अच्छी कॉमेडी के लिए सेट का माहौल अच्छा होना चाहिए । मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं ये जबरदस्त होता अगर मैंने मामा के साथ सपना बनकर नहीं कृष्णा बनकर परफॉर्म किया होता। मैं शो में उन्हें ट्रिब्यूट दे सकता था। 

Krishna Abhishek

कृष्णा ने आगे कहा, लॉकडाउन के दौरान वे मेरे बच्चों को अस्पताल में देखने नहीं आए थे। तब भी नहीं जब उनमें से एक जिंदगी और मौत से लड़ रहा था। मैंने मामा को फोन किया था। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। आखिर कब तक मैं विवादों को सुलझाने की कोशिश में लगा रहूंगा। जो कि बस एक गलतफहमी भर है। दुख होता है। लेकिन अगर वे मुझे नहीं मिलना चाहते तो मैं भी नहीं मिलना चाहता। 

Krishna Abhishek

उन्होंने आगे कहा, अब तो सिर्फ कपिल ही हमारे बीच का विवाद सुलझा सकता है। जब मामा अगली बार आए तो मुझे बुला लें स्टेज पर और सबके सामने सुलह करने को बोले। हालांकि हम सेलेब्स को इतनी जल्दी शो में रिपीट नहीं करते।  लेकिन मुझे लगता है ये 2021 में हो सकता है। 

यह खबर भी पढ़े: पहले से ज्यादा हॉट दिखने लगी है पंजाब की कैटरीना, देखें तस्वीरें



from Entertainment News https://ift.tt/3f5bnTj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments