Responsive Ad

Beach पर रवि दुबे संग रोमांटिक हुई निया शर्मा, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने हाल ही में अभिनेता रवि दुबे के साथ ग्लैमरस और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन  स्वीरों में निया और रवि का लुक और अंदाज देखकर फैन्स अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पा रहे हैं। 

Nia Sharma

इस तस्वीर को देख एक्टर विशाल सिंह ने फायर इमोजी से रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस आशा नेगी ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी के साथ उफ्फ लिखा है। रेयना पंडित ने लिखा- बस खत्म, एक तरफ दोस्त एक तरफ क्रश दोनों सुपर से भी ऊपर। निया की पोस्ट पर रवि दुबे ने भी हर्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।

Nia Sharma

Nia Sharma

एक फैन ने निया और रवि की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ऑफिशियली डेड। एक अन्य फैन ने लिखा- ओएमजी यह आग है। एक यूजर ने लिखा- यह मार डालने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। निया की इस पोस्ट को कुछ ही समय में दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं, जबकि तारीफों से कमेंट बॉक्स भर गया है।

Nia Sharma

Nia Sharma

निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही जमाई राजा शो 2.0 में नजर आने वाले हैं। फोटोज में निया और रवि बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी को जमाई राजा के सीजन वन को फैन्स ने खूब पसंद किया था। 

Nia Sharma

Nia Sharma

बता दें कि निया ने टीवी शो काली के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आई थीं। निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

यह खबर भी पढ़े: ड्रग्स केस में भारती सिंह का नाम आने के बाद राखी सावंत ने दिया ऐसा बयान, यूजर्स बोले- बिल्कुल सही बोला.. देखें VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/33omN0a
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments