विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज
मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय से सिनेमाघर बंद है। अब 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने वाले हैं। विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक साल बाद फिर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पिछले साल मई में रिलीज हुई थी। निमार्ताओं की ओर से फिर से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी दी।
फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-'अगले सप्ताह सिनेमाघरों में... विवेक आनंद ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। आधिकारिक पोस्टर से थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की गई।'
यह फिल्म लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशत फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक आनंद ओबेरॉय (विवेक ओबेरॉय) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी। आचार संहिता के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 24 मई 2019 को फिल्म को रिलीज किया गया था।
यह खबर भी पढ़े: कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने की हथियारों की बड़ी खेप बरामद
यह खबर भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस की बढ़ाई सुरक्षा
from Entertainment News https://ift.tt/34MFOJk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments