Responsive Ad

रिलीज से पहले विवादों में घिरी लक्ष्मी बॉम्ब, हिंदू सेना ने कहा- फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब इन दिनों काफी विवादों में घिरी हुई है। देश में कई संगठन फिल्म के नाम को लेकर विरोध कर रहे हैं। इन संगठनों का कहना है कि फिल्म को बैन कर देना चाहिए। कई लोगों का कहना है कि फिल्म धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है। अब राष्ट्रीय हिंदू सेना ने भी फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

Laxmi Bomb

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने की मांग की गई है।  संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला जाता तो रिलीज के समय संगठन के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।  

Laxmi Bomb

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने भी ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा गया पत्र साझा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हिंदू सेना ने प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई कि लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स और कास्ट के खिलाफ एक्शन लिया जाए। फिल्म के जरिए हिंदू देवी लक्ष्मी का अपमान किया गया है। पत्र में बताया गया है कि मेकर्स ने हिंदू समुदाय को उकसाने का प्रयास किया है।  

Laxmi Bomb

हिंदू सेना का कहना है लक्ष्मी के बॉम्ब का इस्तेमाल गलत है और वे इसे स्वीकार्य नहीं करेंगे। बॉम्ब का इस्तेमाल कर माता लक्ष्मी का अपमान किया जा रहा है। साथ ही कहा गया कि इस फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म में हिन्दू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार करते दिखाया गया है।  

Laxmi Bomb

अक्षय कुमार की फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी फिमेल लीड में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी ट्रेंडिंग में है और फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। 

यह खबर भी पढ़े: जैकलीन फर्नांडिस के इंस्टाग्राम पर हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस तस्वीरें शेयर कर मचाया हंगामा



from Entertainment News https://ift.tt/3kwCNDS
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments