शिवसेना के बाद कंगना का पत्रकार से पंगा, पत्रकार ने भी सुना दी खरी-खरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स से टकराते-टकराते कंगना रनोट अब मीडिया से भी टक्कर ले रही हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि उन्हें मजबूरी में शिवसेना को वोट देना पड़ा था। हालांकि, जब आज तक के पत्रकार कमलेश सुतार ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि उन्होंने जिस विधानसभा सीट के लिए वोटिंग की, वहां से शिवसेना का कोई कैंडिडेट खड़ा ही नहीं हुआ था तो वे भड़क गईं।
जब ‘आज तक’ के रिपोर्टर कमलेश सुतार ने इसकी पड़ताल की तो पता चला, कंगना का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। झूठ पकड़े जाने के बाद कंगना ने रिपोर्टर को लीगल एक्शन लेने और जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। हालांकि बाद में उन्हें अपना ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
कंगना ने सुतार को खुली धमकी देते हुए लिखा, ‘आप गलत हैं। गलत जानकारी मत फैलाइए। मैं आपको लीगल नोटिस भेजूंगी और आपको यह कोर्ट में साबित करना होगा, यह ट्रोलिंग आपको बहुत महंगी पड़ेगी। अपने इस नॉटी झूठ की कीमत आपको जेल जाकर चुकानी पड़ेगी।’
इसके बाद कंगना ने वोटिंग वाले ट्वीट पर सफाई दी और लिखा, ‘मैं स्पष्ट तौर पर लोकसभा चुनाव के बारे में बात कर रही थी। लेकिन वे जानबूझकर विधानसभा चुनाव की बात कर रहे थे, क्या मूर्ख हैं, पत्रकार होने का दावा करते हैं। लेकिन खुलकर झूठ फैला रहे हैं। उन्हें अदालत में घसीटा जाना चाहिए।’
पत्रकार ने सुना दी खरी-खरी-
कंगना के ट्वीट पर कमलेश सुतार ने भी खरी-खरी सुना दी। उन्होंने लिखा, ‘और कंगना रनोट जी। मैं पत्रकार हूं, ट्रोल नहीं। इसलिए प्लीज एक पत्रकार को 'आपको यह बहुत महंगा पड़ेगा' से धमकाने की कोशिश मत कीजिए! गुड नाइट!’
आपको बता दें कंगना इस वक्त लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पंगा लिए हुए हैं। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के केस में लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज़्म के नाम पर कई स्टार्स पर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 99% लोगों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया जिस पर अभी तक विवाद चल रहा है। इसी बीच वो मुंबई भी आईं और सीधे शिवसेना से भिड़ गईं। बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उनका ऑफिस तोड़ा तो कंगना ने सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर ले लिया। फिलहाल कंगना, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के साथ बयानबाज़ी को लेकर खबरों में हैं।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना संक्रमण के बीच आज यूएई में होगा IPL 2020 का आगाज, आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा ये बड़ा बदलाव
यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ आज आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा-एमएस धोनी, जानिए कैसी होगी संभावित प्लेइंग XI
from Entertainment News https://ift.tt/35R7kI2
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments