Responsive Ad

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट को CBI के सामने पेश करना चाहिए: शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पहले दिन से ही रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। वहीं बीते दिनों इस केस में नया मोड़ तब आ गया, जब महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सामने आने का दावा किया गया। अब इस मामले में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी राय जाहिर की है।  

Riya Chakraborty

शत्रुघ्न सिन्हा ने आजतक से हुई बातचीत में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट को लेकर बात करते हुए कहा, मैं नहीं जानता कि उनके बीच रिश्ता क्या है। गॉडफादर का रिश्ता था? पिता, अंकल या गहरे मित्र का रिश्ता था हमें तो नहीं पता।' उन्होंने ये भी कहा कि रिया चक्रवर्ती से वो कभी नहीं मिले और महेश भट्ट से 5 सालों में मुलाकात नहीं हुई। शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि सारी बातों को सीबीआई के सामने पेश करना चाहिए। 

Shatrughan Sinha

हाल ही में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को हुई इस बातचीत सामने आने का दावा किया गया था। लीक हुई चैट से पता चलता है कि एक्ट्रेस ने खुद ही सुशांत का घर छोड़ा था और वह इस रिश्ते में खुश भी नहीं थीं। इंडिया टुडे ने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें रिया, महेश भट्ट को मैसेज में लिखती हैं- 'आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ हुई आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।' 

mahesh bhatt

दरअसल, आयशा, महेश भट्ट द्वारा निर्देशित 'जलेबी' में निभाए रिया चक्रवर्ती के कैरेक्टर का नाम था। रिया चक्रवर्ती के मैसेज के जवाब में महेश भट्ट लिखते हैं- 'अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना, वह काफी खुश होंगे।' इस पर रिया महेश भट्ट को धन्यवाद देते हुए कहती हैं- 'आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं। कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा इतने प्यारे और स्पेशल होने के लिए मेरे पिता ने आपको शुक्रिया कहा है'। 

यह खबर भी पढ़े: Ganesh Chaturthi 2020: बेटी समीशा की पहली गणेश चतुर्थी पर शिल्पा शेट्टी ने ऐसे किया गजानन का स्वागत



from Entertainment News https://ift.tt/2Yq1nwV
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments