सुशांत आत्महत्या मामले में देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मुंबई पुलिस सक्षम, लेकिन राजनीतिक दबाव

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले का जवाब पूरा देश मांग रहा है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। इस मामले पर वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है। इसी पुलिस के साथ उन्होंने 5 साल तक काम किया है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस राजनीति दबाव में काम कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है,इसमें किसी भी तरह का शक नहीं है। लेकिन बिहार पुलिस को जिस तरह से असहयोग मिल रहा है,यह पुलिस की भूमिका को अनायास शक में ला रहा है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इससे पहले केरल के डॉक्टर मुंबई में आए थे। कानपुर कांड के आरोपित विकास दूबे के साथियों को पकडऩे के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस भी मुंबई आई थी और दो आरोपितों को यहां से ले गई थी। लेकिन किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया था। सिर्फ सुशांत आत्महत्या मामले की जांच करने आए बिहार के पुलिस अधीक्षक को मुंबई में क्वारंटीन किया गया है। यह अपने आपमें शक करने के लिए काफी है। इससे पहले बिहार पुलिस के जवान इस मामले की यहां जांच कर रहे थे। इसलिए इस मामले में राज्य सरकार को सही जवाब जनता को देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा था कि सुशांत आत्महत्या मामले की जिस तरीके से जांच हो रही है, उससे मुंबई अब निर्दोष व सीधे-सादे लोगों के रहने लायक सुरक्षित नहीं रह गई है। इसके बाद शिवसेना की ओर से अमृता को पुलिस सुरक्षा वापस करने संबंधी बयानबाजी की गई थी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस की तारीफ कर अमृता फडणवीस के बयान को हल्का फुल्का करने का प्रयास किया है।
यह खबर भी पढ़े: आतंकियों ने प्रादेशिक सेना (टीए) के जवान को किया अगवा, सुरक्षाबल चला रहे तलाशी अभियान
यह खबर भी पढ़े: दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर CM योगी ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस पहले अपना इतिहास देखे
from Entertainment News https://ift.tt/3gqBPH5
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments