सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया के बैंक खाते में मनी ट्रांसफर के नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस को पूरी तरह सहयोग किया जा रहा है। इस मामले में अब तक 56 लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक सुशांत के बैंक खाते से रिया चक्रवर्ती के बैैंक खाते में मनी ट्रांसफर के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।
परमवीर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत के बैंक डिटेल की अब तक हुई जांच में पता चला है कि उनके बैंक अकाउंट में तकरीबन 18 करोड़ रुपये आए थे। इनमें 4 करोड़ से ज्यादा अभी भी सुशांत के बैंक अकाउंट में हैं। सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में मनी ट्रांसफर की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मामले की गहन जांच जारी है।
परमवीर सिंह ने कहा कि सुशांत के बांद्रा स्थित निवास पर खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सुशांत के घर 13 जून को किसी भी तरह की सेलीब्रिटी पार्टी नहीं हुई है। 14 जून को सुशांत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने उनके निवास में रहने वाले 5 लोगों की गहन जांच की है। साथ ही निवास से लैपटाप आदि को पुलिस ने बरामद किया है। सुशांत की आत्महत्या के बाद मुंबई पुलिस ने उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह की शिकायत के आधार पर भी जांच की है।
सुशांत की तीनों बहनों से भी पुलिस ने इस संबंध में बातचीत की है। मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहन को जांच के लिए बुलाया है लेकिन अभी तक वह नहीं पहुंच सकी हैं।
परमवीर सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि सुशांत परेशान थे लेकिन वह किसलिए परेशान थे, इसकी जांच जारी है। उन्होंने संकेत दिया कि सुशांत सिंह परिवार को लेकर तनाव में थे, उनके निवास से तनावमुक्त होने की दवा भी बरामद हुई है।
परमवीर सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस पूरी तरह सहयोग कर रही है, लेकिन इस मामले की जांच मुंबई पुलिस पहले से कर रही है। बिहार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में बिहार पुलिस को कितना जांच का अधिकार है, यह कानूनी पहलू है। मुंबई पुलिस इस बाबत कानूनी सलाह भी ले रही है।
यह खबर भी पढ़े: उमा भारती सरयू किनारे रहेंगी, इस वजह से भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल
यह खबर भी पढ़े: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की पत्नी अनघा जोशी का निधन
from Entertainment News https://ift.tt/2PomAm9
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments