Responsive Ad

सुशांत और अंकिता की पुरानी फोटो वायरल, एक्ट्रेस ने कहा था- कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करती हूं

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टेलीविजन की दुनिया के सबसे मशहूर कपल में से एक थे। दोनों की मुलाकात साल 2009 में एकता कपूर की मशहूर धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में सुशांत ने मानव और अंकिता ने अर्चना का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन छह साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इसकी असली वजह सामने नहीं आई। 

Sushant Singh Rajput

अंकिता के बारे में सुशांत ने खुद ये बात कही थी कि जब तक वो साथ में रहा करती थी तब तक स्ट्रेस नहीं होता था। क्योंकि वो तब तक मेरा साथ नहीं छोड़ती थी जब तक स्ट्रेस मेरा साथ नहीं छोड़ देता था। सुशांत के जाने के बाद से अंकिता कई बार काफी इमोशनल होती नजर आई हैं। 

अब अंकिता की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अंकिता और सुशांत बर्फ में एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अंकिता ने लिखा है- कौन तुझे यूं प्यार करेगा मैं करती हूं गुग्गा... लव यू सो मच बेबी।"

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद तकरीबन डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस पड़ताल कर रही है लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा है। अब सुशांत के पिता की FIR के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। बुधवार को इस मामले में बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। 

Sushant Singh Rajput

मालूम हो कि सुशांत के पिता द्वारा कराई गई FIR में उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के अलावा उन्होंने कई सवाल भी पूछे हैं। 

यह खबर भी पढ़े: एक अगस्त से गाड़ी के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस समेत सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव



from Entertainment News https://ift.tt/39DSZ1j
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments