Responsive Ad

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमें से फैंस अभी तक  बाहर ही निकल पाए थे कि अब एक और एक्टर ने खुदखुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। 30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। बीते सात जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

Sushil Gowda

सुशील एक अभिनेता होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे।उनकी आने वाली फिल्म 'सलगा' में वो एक पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे। सुशील ने रोमांटिक सीरियल 'अंतपुरा' में भी काम किया था। सुशील गौड़ा की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

Sushil Gowda

अभिनेता दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।' निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'बेहद दुखद खबर की जानकारी मिली। सुशील गौड़ा, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

यह खबर भी पढ़े: शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता जगदीप का निधन



from Entertainment News https://ift.tt/2BPPTL2
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments