अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और जान से मारने की धमकी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही मे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने पूरे होने पर रिया ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह और सुशांत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। इसी के साथ रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक नोट भी लिखा था। इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। वहीं अब रिया चक्रवर्ती को रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इसकी जानकारी खुद रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दी , जिसमें एक यूजर ने उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी है। रिया चक्रवर्ती ने जिस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें लिखा है, "मैं ये निश्चित करूंगी कि तुम्हारा रेप और मर्डर हो। सुसाइड करो, वर्ना मैं कुछ लोगों को तुम्हें मारने के लिए भेजूंगी।"
इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, "मुझे मर्डर करने वाली कहा गया, लेकिन मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी आपको ये अधिकार कैसे दे सकती है कि अगर मैंने सुसाइड नहीं किया तो आप मेरा रेप और मर्डर करवाएंगी? आपको इस बात का अहसास है कि आपने कितनी गंभीर बात कही है? ये सब क्राइम है और कानून के हिसाब से किसी का उत्पीड़न नहीं कर सकते हैं।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही चर्चा में है क्योंकि जब सुशांत के निधन की खबर की पुष्टि हुई तब रिया न तो सामने आई थी और न उनका कोई बयान आया था,जबकि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले तक रिया सुशांत के साथ ही रहती थी।
इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन और साइबर क्राइम इंडिया को टैग करते हुए उनसे उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी। इससे पहले सुशांत ने रिया को फोन किया था। मगर रिया ने सुशांत का फोन नहीं उठाया था।
वहीं सुशांत के सुसाइड करने के बाद उनके घर पर किसी तरह का कोई नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करके उनका बयान दर्ज किया जा चुका है। सुशांत के निधन की खबर मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती सुशांत के अंतिम दर्शन करने आरएन कूपर अस्पताल भी गई थी, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया था।
यह खबर भी पढ़े: Uttarakhand: कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोनिवि अधिकारी, कार्यालय में आवाजाही पर लगाई रोक
from Entertainment News https://ift.tt/393iAjX
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments