सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज खान को कुछ निधन पहले सांस लेने में शिकायत के बाद बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। इस बात की पुष्टि उनके घरवालों ने की थी। उनकी उम्र 72 साल थी।

सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर कई गाने कोरियोग्राफ रहे ,जो सुपरहिट हुए।सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफर किये गई कुछ प्रमुख गानों में 'तेजाब' का 'एक दो तीन...', 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', 'चालबाज' का 'हवा हवाई', चांदनी का 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' और 'ओ मेरी चांदनी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'मेहंदी लगाके रखना' और 'जरा सा झूम लूं मैं...' और फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...'आदि शामिल हैं । बॉलीवुड में ऐसे अनगिनत गानों में सरोज खान ने अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी से चार चाँद लगा दिया।

सरोज ख़ान ने अभी तक करीब 2000 से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किये हैं। उन्हें 2002 में आई देवदास के लिए 2006 में आई श्रृंगारम, 2007 में आई जब वी मेट के लिए बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके साथ लगान फिल्म के लिए उन्हें अमेरीकी कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी मिल चुका है।
यह खबर भी पढ़े: रामायण में ऐसे शूट हुआ था जड़ी बूटी और हनुमान- रावण की लड़ाई का सीन, सुनील लहरी ने शेयर किया VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/2C65FRJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments