सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीना हुआ पूरा, रिया चक्रवर्ती ने व्हाट्सएप की DP की चेंज, लगाई एक्टर के साथ फोटो
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। 14 जून को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक महीने में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का कोई बयान भी सामने नहीं आया है। सुशांत के दुनिया के अलविदा कहने के एक महीना होने पर हाल ही में एक्ट्रेस ने वॉट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्पले फोटो चेंज की है।
रिया ने जो डीपी चेंज किया है, उसमें वह सुशांत के साथ हैं और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं, फोटो देखकर साथ बिताए उनके अच्छे समय को समझा जा सकता है। सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले तक रिया उन्हीं के बांद्रा स्थित घर पर थी। रिया ने पुलिस को दिए अपने बात में ये बात कही थी कि सुशांत के कहने पर वह उनके घर से इसलिए चली गई थीं कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो कुछ समय अकेला गुजारना चाहते हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों साल के आखिर में शादी करने वाले थे। अपनी मौत से पहले सुशांत सिंह ने रिया को कॉल किया था लेकिन एक्ट्रेस कॉल रिसीव नहीं कर पाई थीं। रिया और सुशांत ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया लेकिन दोनों की हॉलीडे पिक्चर्स और आउटिंग्स को देखकर उनके रिलेशनशिप के कयास लगाए जाते रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद मुंबई पुलिस वजहों को तलाशने में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने सुशांत के परिजनों के साथ अब तक 35 लोगों से पूछताछ कर ली हैं।
यह खबर भी पढ़े: करण जौहर ने बनाया प्राइवेट अकाउंट? ये स्टार्स कर रहे हैं फॉलो
from Entertainment News https://ift.tt/32h44nk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments