मुक्तेश्वर में पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं नीना गुप्ता, शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति विवेक मेहरा के साथ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं। वह पहाड़ियों के बीच अपने हॉलिडे होम से प्रकृति की खूबसूरती को साझा करती रहती है। नीना गुप्ता ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि मुक्तेश्वर में सुबह कितनी अच्छी लगती है। 60 वर्षीय अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा-'गुड मॉर्निंग।'
वीडियो में हरियाली पृष्ठभूमि में बर्डहाउस पर एक बर्ड बैठी हैं। कोहरे के बीच बादलों और उसके घर के बैकग्राउंड में चहकती पक्षियों की आवाज सुनाई दे रही है। नीना ने वीडियो में अपने पति विवेक मेहरा को दिखाया, जो अखबार पढ़ रहे थे। वीडियो में 'बधाई हो' की अभिनेत्री कहती है गुड मॉर्निंग बर्ड। वह कैमरे को दूसरी तरफ ले जाती है और सभी को गुड मॉर्निंग कहती है। बादलों के बीच हमारा घर, गुड मॉर्निंग विवेक जी, जिस पर वह अपना हाथ हिलाते हुए जवाब देते हैं। प्रशंसकों ने उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में प्राकृतिक सुंदरता की सभी तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को 44 हजार से ज्यादा लोगों ने अभी तक देखा है।
हाल ही में नीना गुप्ता मुक्तेश्वर की चांदनी रात में तस्वीर खिंचकर काफी खुश थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने घर और चांद के साथ एक सेल्फी साझा की थी। वह अक्सर अपनी वीडियो और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मुक्तेश्वर के हरे-भरे जंगलों में सैर का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया था।
नीना गुप्ता को आखिरी बार 21 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार और गजराज राव भी हैं। वह निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में भी नजर आई थी। यह फिल्म इसी साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह कंगना रनौत की मां की भूमिका में नजर आई थी। इसके अलावा वह ताहिरा कश्यप खुराना की शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' में भी दिखाई दी थी।
यह खबर भी पढ़े: राम कपूर का खतरनाक लुक आया सामने, पहली नजर में पहचानना मुश्किल
from Entertainment News https://ift.tt/30W2uXr
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments