Responsive Ad

KBC 12 Registration: किचन से जुड़ा है केबीसी का पांचवां सवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

नई दिल्ली। सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से शुरू हो गए हैं। इस शो की मेजबानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन संभाल रहे है। इस बार रजिस्ट्रेशन करवाने लिए आपके फोन में सोनी लिव ऐप होना जरूरी है। जी हां इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल में सोनी लिव ऐप होना जरूरी है। 

amitabh

रजिस्ट्रेशन लाइन्स केवल सोनी लिव ऐप के यूजर्स के लिए ही खोली गई हैं। इसके लिए आप फटाफट इसे अपने फोन में डाउनलोड कर के भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछना भी शुरू कर दिया है। 

वहीं​ अब केबीसी का पांचवां सवाल भी सामने आ चुका है। पांचवां सवाल आपके किचन में जुड़ा है। अब देखना ये है कि आप अपने किचन और किचन में मौजूद मसालों से कितनी वाकिफ हैं। 
सवाल : इनमे से कौन सा मसाला फल या बीच नहीं होता ?
A.  काली मिर्च
B.  लाल मिर्च
C.  दालचीनी
D.  जायफल
इस सवाल का सही जवाब है C. दालचीनी।

amitabh

बता दें कि इस शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जून से शुरू है और यह 3 जुलाई तक चलेगी। इसमें 3 जुलाई तक रोजाना रात को 9 बजे Sony LIV ऐप यूजर्स के लिए सवाल बताए जाएंगे। उन्हें 24 घंटों के अंदर यानी अगले दिन रात 9 बजे तक पूछे गए सवाल को सही उत्तर देना होगा। रजिस्ट्रेशन राउंड में जो भी लोग चुने जाएंगे उन्हें फिर ऑनलाइन ऑडिशन के लिए चुना जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर खान के 20 साल पूरे, शेयर किया अपना पहला शॉट



from Entertainment News https://ift.tt/38dVOpd
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments