Responsive Ad

अर्जुन कपूर ने सोनम के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, कहा- गले लगना चाहें न लगना..मैं तुम्हारे साथ हूं

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा हाल में पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में लगभग 2 महीने रहने के बाद मुंबई लौटी हैं। उनके जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस और उनके दोस्त इस खास दिन पर अभिनेत्री के लिए प्यार बरसा रहे हैं। 

arjun kapoor

उनके भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। सोनम और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी है। तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर!!! अच्छे पुराने दिनों को मिस कर रहा हूं जब हम दुनिया में बिना किसी के परवाह किए गले मिलते थे। लेकिन हमेशा याद रखना.. गले लगना चाहें न लगना..मैं तुम्हारे साथ हूं।' तस्वीर में अर्जुन और सोनम को कैमरे के लिए पोज देते हुए एक-दूसरे को गले लगाते देखा जा सकता है। अर्जुन के पोस्ट पर सोनम ने रिएक्शन दिया है। 

arjun kapoor

सोनम कपूर ने लिखा-'ये दुनिया की सबसे बेहतरीन हग थी, आपको बहुत प्यार करती हूं, मुझे हमेशा आपका सहयोग भी मिला। दोनों का नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार होता है। सोनम अनिल कपूर की बेटी हैं और अर्जुन बोनी कपूर के बेटे हैं। सोनम और अर्जुन का रिश्ता भाई-बहन और अच्छे दोस्त का है। दोनों ही बचपन से एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं।

arjun kapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म दिबाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' है। इस फिल्म में वह अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर एक लव स्टोरी फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ भी दिखेंगे। वहीं सोनम पिछली बार 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थी।

यह खबर भी पढ़े: Corona से बचने के लिए नागपुर पुलिस ने शेयर किया तारक मेहता...के जेठालाल का मीम



from Entertainment News https://ift.tt/2MXmLUp
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments