क्या यौन शोषण के आरोपों से मुक्त हो गए शहनाज़ गिल के पिता? देखें संतोख सिंह की ये पोस्ट

नई दिल्ली। पिछले दिनों शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख कानूनी पचड़े में फंस गए थे। उनके खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख सिंह सुख पर पीड़ित महिला ने पिस्तौल की नोंक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

वही अब संतोख सिंह ने ख़ुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं जिन पर उन्होंने लिखा है ‘सच्चाई की जीत हुई’। संतोख सिंह के कैप्शन से लग रहा है कि वो आरोप मुक्त हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले पर ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संतोख सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले एक सेल्फी शेयर की जिसमें वो विक्ट्री साइन दिखाते नज़र आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई’।

इसके बाद 8 जून को संतोख सिंह ने अपने दोस्त लकी संधू के साथ सेल्फी शेयर की। इस फोटो पर संतोख ने लिखा, 'ये है मेरा दोस्त लकी संधू'। लकी संधू वही शख्स है जिससे मिलने लड़की संतोख सिंह के घर आई थी। आरोप के मुताबिक इसके बाद संतोख लड़की को कार में बैठाकर ले गए थे और उसके दुष्कर्म किया।

इस तस्वीर में संतोख सिंह अपनी पत्नी के साथ नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए संतोख सिंह ने लिखा, ‘जिनको मेरे ऊपर विश्वास था कि मैं निर्दोष हूं.. उनका थैंक्यू’।
यह खबर भी पढ़े: अनन्या पांडे की बहन ने शेयर की बिकिनी फोटो, महिला यूजर ने कहा- तुम्हारे साथ दुष्कर्म होना चाहिए
from Entertainment News https://ift.tt/2AUDYLc
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments