Responsive Ad

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर खान के 20 साल पूरे, शेयर किया अपना पहला शॉट

नई दिल्ली। करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी पहली फिल्म से ही वह लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। करीना कपूर जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थी। 'रिफ्यूजी' दोनों की पहली फिल्म थी।

kareena

'रिफ्यूजी' के 20 साल पूरे होने पर बेबो ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले शॉट की तस्वीर साझा की है। उन्होंने फिल्म के लिए फैंस और निर्देशक जेपी दत्ता का धन्यवाद किया। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीर शेयर कर लिखा-'मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे था... मैं आज सुबह 4 बजे उठी, आइने में देखा और अपने आप से कहा कि यह मेरा अब तक सबसे अच्छा लिया गया निर्णय था। कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से भरे 20 साल। मैं अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। फिल्मों में मेरी जिंदगी के लिए जेपी दत्ता का धन्यवाद। अभिषेक बच्चन का सबसे प्यारे को-स्टार के लिए शुक्रिया और और इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का धन्यवाद।'

फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून, 2000 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड दिया गया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने रिफ्यूजी नाम के एजेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

kareena

रिफ्यूजी के बाद करीना कपूर खान ने कभी खुशी कभी गम, चमेली, ऐतराज, जब वी मेट, ओमकारा, युवा, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी। 

यह खबर भी पढ़े: पवित्र रिश्ता में सुशांत के साथ काम कर चुकी आशा नेगी से नाराज फैन, एक्ट्रेस बोलीं- क्या ये जरूरी है कि ट्रेंड को फॉलो करें और...



from Entertainment News https://ift.tt/3dVbMG5
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments