Responsive Ad

Lockdown: गर्भवती महिला की मदद कर बुरे फंसे रणवीर शौरी, कहा- पुलिस ने 8 घंटे बिठाए रखा और फिर...

नई दिल्ली। देश में लगे लॉकडाउन के बीच अभिनेता रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन में एक गर्भवती महिला की मदद की, इसलिए उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर बतया कि उनके नौकर की पत्नी गर्भवती थीं और उनकी डिलीवरी का समय आ गया था।  

अभिनेता ने लॉकडाउन के बीच उसकी मदद करने की सोची और अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते में मुंबई पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली। इस घटना के बारे में रणवीर सोशल मीडिया पर बताते हैं- मेरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है क्योंकि मैं अपने उस नौकर की मदद कर रहा हूं जिसकी पत्नी गर्भवती है। वहां खड़े ऑफिसर कहते हैं कि बच्चे की डिलीवरी कोई आपातकाल परिस्थिति नहीं है। आप कुछ सलाह दें। 

इस ट्वीट में रणवीर ने मुंबई पुलिस को टैग किया है। एक्टर ने एक और ट्वीट में उस पुलिस अफसर की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा- एक अफसर की मनमानी के चलते मैं अपनी गाड़ी खो सकता हूं, मेरे ड्राइवर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। 3 घंटे बाद भी मेरी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया गया। कई घंटों तक इंतजार के बाद रणवीर शौरी की गाड़ी को छोड़ दिया गया और उनके खिलाफ कोई FIR भी दर्ज नहीं हुई। खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।  

उन्होंने कहा कि 8 घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद हमे जाने दिया गया है। कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, गाड़ी जब्त नहीं की गई है। मेरी परेशानी को देर से ही सही लेकिन सुनने के लिए मुंबई पुलिस को शुक्रिया। मैंने अपने 8 घंटे जरूर खो दिए हैं लेकिन मुंबई पुलिस में विश्वास नहीं। वैसे सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मुंबई पुलिस को रणवीर शौरी की गाड़ी छोड़ने के लिए कहा था. उन्होंने ट्वीट के जरिए पुलिस से अपील की थी. आदित्य की इस मदद से रणवीर काफी खुश नजर आए और उन्होंने ट्वीट कर उन्हें शुक्रिया बोला.

यह खबर भी पढ़े: ऋषि कपूर और इरफान खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना केआरके को पड़ी भारी, दर्ज हुई FIR



from Entertainment News https://ift.tt/2WTzddC
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments