मिथुन दा की फिल्म डिस्को डांसर के सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन सिनेमेटोग्राफर नदीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि सीढ़ियों से गिरने की वजह से उनकी हालत काफी गंभीर है और उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। नदीम खान इस समय आईसीयू में एडमिट हैं।
आपको बता दें, नदीम खान मशहूर दिवंगत लेखक, शायर व गीतकार राही मासूम रजा के बेटे हैं। 69 वर्षीय नदीम खान की सीढ़ियों से गिरने की वजह से सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट फिल्म 'डिस्को डांसर' में भी सिनेमेटोग्राफी का काम किया है।
नदीम खान ने बतौर सिनेमेटोग्राफर 50 से ज्यादा फिल्मों को काम किया है। जिसमें, 'डिस्को डांसर', 'किंग अंकल' और 'जुर्म' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने सिनेमेटोग्राफर के तौर पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ फिल्म 'मर्डर एट मंकी हिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। फिल्मों के अलावा नदीम खान 1994 में आए लोकप्रिय धारावाहिक 'चंद्रकांता' के साथ भी डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के तौर पर भी जुड़े थे।
यह खबर भी पढ़े: अलका याग्निक द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/2WyAViT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments