अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने Family फोटो शेयर करके बताया बेटी का नाम

मुंबई। स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता टेलीविजन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों हाल ही में एक बेटी के माता -पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की थी। स्मृति ने 15 अप्रैल, 2020 को बेटी को जन्म दिया था। स्मृति ने हाल ही में अपनी प्यारी बेटी की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
वहीं अब दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी रख लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'अनायका' रखा है। इस तस्वीर में स्मृति खन्ना, उनके अभिनेता पति गौतम गुप्ता और बेटी नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा-'अनायका। फैमिली, फर्स्ट फैमिली पिक।'
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। स्मृति और गौतम की बेटी के जन्म के बाद की साथ में यह पहली फैमिली फोटो है। स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर धारावाहिक 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में साथ में नजर आए थे। दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे।
from Entertainment News https://ift.tt/2L7EA1T
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments