Responsive Ad

दीपिका पादुकोण ने शेयर की पियानो की तस्वीर, बोली- इसके बिना कौन रह सकता है

मुंबई। देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस कारण बॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े हैं। अक्सर ये सेलिब्रिटीज अपनी तस्वीरें या अपनी शौक के बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं। कोई कुकिंग करते हुए तो कोई वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर कर रहा है। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन में अपना समय गुजरने के लिए म्यूजिक को चुना है। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पियानो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'म्यूजिक के लिए धन्यवाद, उन गानों के लिए जिन्हें मैं नहीं गाती। जिंदगी में उस खुशी को लाने के लिए शुक्रिया। इसके बिना कौन रह सकता है। मैं सभी से ईमानदारी से कहती हूं। इसके बिना जिंदगी क्या होगी। बिना गाने और डांस के, क्या हैं हम। इसलिए मैं आपको शुक्रिया कहना चाहती हूं ये म्यूजिक मुझे देने के लिए!'

दीपिका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में पियानो के ऊपर रखी हुई उनकी कुछ और तस्वीरें भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर दीपिका के इस पोस्ट को पसंद किया जा रहा है। दीपिका आखिरी बार मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'छपाक' में नजर आई थी। दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़े: आज आधी रात से अहमदाबाद में पूर्ण तालाबंदी: 15 मई तक फल, सब्जी और किराना स्टोर सब कुछ बंद

यह खबर भी पढ़े: अमेरिका, जापान व कोरिया की अनेक कंपनियों को चीन से बंद करके असम लाने की तैयारी

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2Wyr24L
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments