Responsive Ad

बड़ी खबर: संगीतकार वाजिद खान का निधन, एक हफ्ते से थे कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया है। साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

wajid

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। 

wajid

42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था। 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, "बहुत बुरी खबर, वाजिद खान भाई के बारे में एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुरात। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। तुम मेरी एवं सोच एवं प्रार्थना में हो।"



from Entertainment News https://ift.tt/3dpa7cm
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments