Responsive Ad

बॉयज लॉकर रूम मामले पर फूटा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का गुस्सा, ग्रुप चैट वायरल

मुंबई। दिल्ली के कुछ स्कूली छात्रों द्वारा इंस्टाग्राम पर एक चैट ग्रुप 'बॉयज लॉकर रूम' बनाया गया था। हाल ही में इस ग्रुप का चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। टीनेज लड़कों के इस प्राइवेट चैट ग्रुप में लड़कियों के गैंगरेप की योजना बनाया जा रहा था। मामला  प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। इस मामले को लेकर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने ट्विटर पर लिखा-'यह एक व्यापक समस्या है। क्योंकि हमारे देश कि ज्यादातर आबादी यौन शिक्षा को लेकर नाक-भौं सिकुड़ने लगती है। टीनेजर पॉर्न को सेक्स एजुकेशन समझ रहे हैं। अब तो डेटा भी फ्री है। यह बेहद खतरनाक है। आने वाले पांच सालों में इसका विस्फोटक रूप हमारे सामने होगा। यह बहुत दुखद होगा!'

 

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने लिखा-'इन युवा लड़कों की मर्दानगी की कहानी कितनी जहरीली है। कम उम्र के लड़के नाबालिक लड़कियों के साथ गैंगरेप करने की योजना बना रहे हैं। इन बच्चों के साथ ही इनके शिक्षक और माता-पिता को भी सम्बोधित करना चाहिए..सिर्फ रेपिस्ट को फांसी देना काफी नहीं है। हमें उस मानसिकता पर हमला करना होगा, जो उन्हें रेपिस्ट बनाते हैं!'

वहीं 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉयज/गर्ल्स लॉकर रूम को सारे वायरस से खतरनाक बताया है। सिद्धांत ने ट्वीट कर लिखा-'स्टिम रेड जोन, बॉयजलॉकर रूम/गर्ल्सलॉकररूम घृणित!'

'बॉयज लॉकर रूम' मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस मामले में शामिल अन्य लड़कों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और उसकी जांच भी की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े: कोरोना के बीच अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कहर, असम में 2,500 से अधिक सूअरों की मौत

यह खबर भी पढ़े: VIDEO: शाहनवाज हुसैन ने सोनिया पर साधा निशाना, कोरोना महामारी के मुद्दे पर सियासत कर रही कांग्रेस

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2SIaq9K
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments