सोनू सूद से फैन ने पूछा- आपको नींद नहीं आती क्या, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हो, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन में अब तक कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है। उन्होंने मजदूरों के खाने-पीने का भी बखूबी इंतजाम किया। ऐसे में सभी सोनू सूद की खूब तारीफ हो रही हैं। लगातार लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। लोग एक्टर को टैग करके ट्वीट कर रहे हैं और उनसे मदद मांग रहे हैं।

इसी बीच एक यूजर ने सोनू सूद को लेकर लिखा कि आप 24 घंटे लोगों की मदद में लगे रहते हैं, आपको नींद नहीं आती क्या? इस पर अभिनेता ने अपने ही अंदाज में मजेदार जवाब दिया। दरअसल, एक्टर सोनू सूद को टैग करते हुए एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "सोनू सूद सर आपको नींद नहीं आती क्या?? दिन हो या रात आप सभी के मैसेज का रिप्लाई करते हैं, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहते हैं लोगों कीं। आज आप लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। शुक्रिया सर।"
एक बार सब घर पहुँच जाएँ। फिर आराम से सोएँगे। https://t.co/zod6VZGZN1
— sonu sood (@SonuSood) May 28, 2020
लड़की के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "एक बार सब घर पहुंच जाएं, फिर आराम से सोएंगे।" सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सोनू सूद इन दिनों रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। अभिनेता सोनू सूद अपने नेक काम के चलते खबरों में हैं। उन्होंने अब तक हजारों मजदूरों को घर भेजा है। कोई सोनू के लिए कविता लिख रहा है तो कोई उन्हें भगवान का दर्जा दे रहा है। वहीं अब एक मजदूर उनकी मूर्ति बनवाना चाहता हैं।

लॉकडाउन के चलते पैदल अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर भेजने का बीड़ा सोनू सूद ने उठाया है। वह अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। वो लगातार लोगों को अपने खर्चे पर घर पहुंचा रहे हैं। हर तरफ सोनू के इस काम की तारीफ हो रही है।
यह खबर भी पढ़े: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने बेटी सितारा संग क्लिक की सेल्फी, सोशल मीडिया पर वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/2zBSw2e
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments