इस हफ्ते की TRP रेटिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, रामायण और महाभारत ने शक्तिमान को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । बार्क की 15वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है। इस हफ्ते भी दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे है। लेकिन शक्तिमान को इस हफ्ते टॉप 5 शोज की लिस्ट में जगह नहीं मिली।

बता दें कि पिछले हफ्ते तक रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो शक्तिमान बना था। लेकिन इस हफ्ते नए शो की एंट्री हुई है। इस शो का नाम बंदिनी है। पिछले हफ्ते की तरह रामायण इस बार भी पहले पायदान पर काबिज है। रामायण की ये टीआरपी रावण वध के दौरान की है।

महाभारत इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर है। बीआर चोपड़ा की महाभारत टीआरपी में चाहे रामायण से पीछे चल रही हो, लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि इस एपिक सागा को लोग सालों बाद भी काफी पसंद करते हैं।

तीसरे नंबर पर है दंगल टीवी का शो बाबा ऐसो वर ढूंढो। पिछले हफ्ते सीरियल प्यार की लुका छुपी तीसरे पायदान पर था। इस बार ये शो टॉप-5 लिस्ट से बाहर है।

पिछले हफ्ते की तरह दंगल का शो महिमा शनिदेव की चौथी रैंक पर बरकरार है। शो के रिपीट टेलीकास्ट को भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

पांचवीं रैंक पर दंगल का शो बंदिनी है। पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर सीरियल बाबा ऐसो वर ढूंढो था। जो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
यह खबर भी पढ़े:मैदान में गुलाटियां मारती हुई नजर आई तापसी पन्नू, VIDEO शेयर कर लिखा- हॉकी जगत में इसे सजा...
from Entertainment News https://ift.tt/3cUurlh
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments