KGF: Chapter 2 के बाद पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में Jr NTR के साथ काम करेंगे संजय दत्त

नई दिल्ली । साउथ सुपरस्टर यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में अधीरा का किरदार बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त निभा रहे है। बता दें कि यह फिल्म इस साल 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा संजय दत्त साउथ फिल्मों के स्टार जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म में काम कर रहे है। चर्चा हैं कि इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु सुपरस्टार एनटीआर की फिल्म अयनानू हस्तिनाकू पोयी रावाले में संजय की एंट्री हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि बाक़ी है। फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की फिल्म फीमेल लीड रोल के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और पूजा हेगड़े को भी अप्रोच किया गया है।

वही एनटीआर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म में राम चरन पैरेलल लीड रोल में हैं। वहीं, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में दिखेंगे।

यह खबर भी पढ़े:इस एक्ट्रेस को 1 रात बिताने का मिला 1 करोड़ रुपए का ऑफर, बोली- मैं बिकाऊ नहीं हूं, बस देखकर काम चलाओ...
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/3afjkRW
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments