Responsive Ad

आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी BMC को क्वारनटीन सेंटर के लिए दिया अपना गल्फ होटल

नई दिल्ली । देश में इस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। फरहान आजमी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को अपना गल्फ होटल क्वारनटीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया है। फरहान का यह होटल साउथ मुंबई में स्थ‍ित है। 

Ayesha Takia

इस बात की जानकारी फरहान ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है। 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।' 

Ayesha Takia

अब फरहान आजमी का यह गल्फ होटल मुंबई पुलिस द्वारा क्वारनटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें फरहान एक आंत्रेप्रेन्योर हैं और रेस्तरां के मालिक भी हैं। उन्होंने साल 2009 में आयशा टाकिया के साथ शादी की थी। दोनों को एक बेटा भी है।

Ayesha Takia

यह खबर भी पढ़े:दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सलमान खान कर रहे हैं ये बड़ा काम, 25 हजार वर्कर्स की मदद के लिए देंगे इतने करोड़ रुपए

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/34GNlZM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments