दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सलमान खान कर रहे हैं ये बड़ा काम, 25 हजार वर्कर्स की मदद के लिए देंगे इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली । कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इन मुसीबतों से लड़ने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिहाड़ी मजदूरों की मदद की है। उन्होंने न सिर्फ उन्हें आर्थिक तौर पर मदद की, बल्कि उनके घर राशन भी पहुंचाने का काम किया है।

इसके अलावा सलमान खान इस मुश्किल दौर में इन मजदूरों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाई संस्था ने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को लेटर भेज फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेजेस वर्कर्स की मदद की गुहार की थी। FWICE के लेटर के बाद रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने इन वर्कर्स के लिए 50-50 लाख रुपये देकर सहयोग किया था।

इसके साथ ही कई और सेलेब्रिटीज भी मदद के लिए आगे आए लेकिन इन सबके बीच अकेले सलमान खान ने 25 हज़ार वर्कर्स की मदद खुद करने का फैसला लिया। सलमान सिर्फ पैसे से नहीं बल्कि मजदूरों का हाल चाल जानने के लिए लगातार फेडरेशन के संपर्क में हैं। उन्होंने संस्था को फोन कर कहा है कि संस्था और मजदूर पैसे की बिल्कुल चिंता ना करें। सलमान खान ने तय कर लिया है कि वो इस मुश्किल दौर में अपनी ओर से जितनी भी हो सकती है मदद करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान ने 25 हजार डेली वेज वर्कर्स की जिम्मेदारी ली है। अब तक सलमान खान ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये मजदूरों के बैंक अकाउंट में जमा करवा दिए हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने इन वर्कर्स को दूसरे महीने की सैलरी भी देने का वादा किया है। इसके लिए अगले कुछ दिनों में सलमान फिर से 25 हजार वर्कर्स की मदद 7 करोड़ 50 लाख देकर करेंगे।
यह खबर भी पढ़े:विवादास्पद पोस्ट के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2VAiM3R
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments