Responsive Ad

सारा, इब्राहिम और अमृता सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, सभी ने खोली एक दूसरे की पोल

नई दिल्ली । कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और सेलिब्रिटी अपने  घर पर समय बिता रहे हैं। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ टिक टॉक चुनौती वाला एक मजेदार वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे एक दूसरे को जानने के लिए टिक टॉक चुनौती लेने के लिए एक साथ बैठे हैं और तीनों ने एक ही तरह का चश्मा पहना है। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-'केवल एक चीज जिस पर हम हमेशा सहमत हो सकते हैं वह है सिंह इज किंग।'

Sara Ali Khan

इस वीडियो में तीनों एक-दूसरे को चुनौती देते हैं। हालांकि परिवार कुछ बातों पर भी सहमत था। वीडियो में दोनों भाई बहन की पोल भी खुलती हैं। वीडियो में पूछा जाता है कि तीनों में से सबसे ज्यादा मशहूर कौन है, इस पर इब्राहिम को यह सोचने में समय लगता था कि उनमें से सबसे लोकप्रिय कौन है, आखिरकार वह अपनी मां अमृता सिंह की ओर इशारा करते हैं। सारा ने भी अपनी मां की ओर इशारा करती है। इस तरह अमृता सिंह घर में सबसे लोकप्रिय होने में शामिल हो गई। वहीं वीडियो में सबसे ज्यादा सनकी कौन है पर अमृता और इब्राहिम सारा की तरफ इशारा करते हैं तो सारा पहले अमृता सिंह की तरफ और फिर खुद की ओर इशारा करती हैं।वीडियो में आगे पूछा गया कि सबसे ज्यादा जिद्दी बच्चा कौन है, जिस पर तीनों सारा अली खान की तरफ इशारा करते हैं।

स्कूल में बेहतर ग्रेड वाले सवाल पर तीनों ने इस बात पर सहमति जताई कि सारा को स्कूल में बेहतर ग्रेड मिला। सबसे ज्यादा शरारती कौन के हैं, इस पर सारा खुद की ओर और इब्राहिम खुद की ओर इशारा करते हैं तो वहीं अमृता कुछ नहीं कहती हैं। सबसे ज्यादा ज्यादा विद्रोही बच्चा कौन है, इस सवाल पर तीनों सारा अली खान की ओर इशारा करते हैं। उसके बाद पूछा जाता है सबसे ज्यादा परेशानी कौन खड़ी करता है तो  तीनों ने इब्राहिम की ओर इशारा करते हैं। वीडियो आगे पूछा गया कि सबसे ज्यादा चुगली कौन करता है तो इस पर सारा और इब्राहिम ने एक-दूसरे की तरफ इशारा किया तो वहीं अमृता सिंह ने सारा की तरफ इशारा किया।

Sara Ali Khan

इस मजेदार वीडियो पर उनके प्रशंसकों का शानदार प्रतिक्रिया आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान सारा अपनी मां और भाई के साथ रह रही हैं। सारा अली खान की पिछली रिलीज फिल्म इम्तियाज अली की 'लव आज कल' है, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं 1'में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी। 

यह खबर भी पढ़े:'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन रिलीज, 3 दिन के लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स पर जाएंगी कीर्ति

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2VfYq0W
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments