रामायण में रावण के किरदार के लिए अमरीश पुरी थे पहली पसंद, फिर हुआ कुछ ऐसा...

नई दिल्ली । दूरदर्शन के सुपरहिट शो रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। इस शो में सभी कलाकारों का काम आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो में बारें में एक ऐसी बात बताएंगे ,जिससे आप आज तक अनजान है। ख़बरों के अनुसार रामायण में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था, लेकिन इस रोल में पहली पसंद अमरीश पुरी थे।

सूत्रों की मानें तो अरुण गोविल जिन्होंने रामायण में राम का किरदार निभाया था, उन्होंने भी रावण के लिए अमरीश पुरी को पसंद किया था। उनके मुताबिक उस किरदार में वो सबसे सटीक बैठते। उस वक्त सीरियल से जुड़े दूसरे लोग भी अमरीश पुरी को ही रावण के रूप में देखना चाहते थे।

इसके बाद अरविंद त्रिवेदी ने गुजरात से मुंबई का सफर तया किया क्योंकि उन्हें पता चला कि रामायण सीरियल के लिए कास्टिंग हो रही है। हैरान कर देने वाली बात थी कि अरविंद वहां रावण का नहीं बल्कि केवट का ऑडिशन देने गए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जब अरविंद त्रिवेदी और रामानंद सागर की पहली मुलाकात हुई, उसी वक्त रामानंद सागर ने सोच लिया था कि उन्हें उनका रावण मिल गया। रामानंद सागर को अरविंद त्रिवेदी की बॉडी लैंग्वेज जबरदस्त लगी थी। उनके अंदाज को देख रामानंद सागर ने फैसला कर लिया था कि अमरीश पुरी की जगह रामायण में रावण के लिए अरविंद त्रिवेदी को चुना जाएगा। अब लोग आज भी रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को ही पसंद करते हैं।

यह खबर भी पढ़े:टाइगर के बाद जैकी श्रॉफ की फैन हुई दिशा पटानी, बोली- कोई भी उनके स्वैग को मैच नहीं कर सकता
from Entertainment News https://ift.tt/2KiOcGC
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments