टाइगर के बाद जैकी श्रॉफ की फैन हुई दिशा पटानी, बोली- कोई भी उनके स्वैग को मैच नहीं कर सकता

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी। फिल्म 'राधे' का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे है। रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ फिल्म में निगेटिव शेड के रोल में नजर आएंगे।

वही अब दिशा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, जैकी श्रॉफ काफी कूल हैं। सभी को उनके साथ अच्छा लगता है। वह अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वह बेहद शानदार एक्टर हैं और कोई भी उनके स्वैग को मैच नहीं कर सकता।

बता दें कि दिशा पाटनी, जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 में काम कर चुकी हैं। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ का अफेयर लंबे समय से चर्चा में है। दोनों को अक्सर लंच और डिनर डेट पर देखा जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा ने एक और फिल्म साइन कर ली है और फिल्म का नाम 'एक विलेन 2' है। यह फिल्म 2014 की फिल्म 'एक विलेन' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे। मोहित सूरी 'एक विलेन' की दूसरी किस्त का निर्देशन करेंगे। एकता कपूर और भूषण कुमार की जोड़ी इस फिल्म का निर्माण करेगी।
यह खबर भी पढ़े:सुपरस्टार नितिन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी संग की सगाई, देखें तस्वीरें
from Entertainment News https://ift.tt/2VAT2V0
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments