Responsive Ad

लॉकडाउन: जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी को बनाती हैं अपना हेयरड्रेसर

लॉकडाउन के चलते सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी घर में हैं। ऐसे में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनकी बहन खुशी कपूर भी कुछ समय पहले न्यूयॉर्क से मुबंई लौट आई थी। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी छोटी बहन खुशी कपूर हेयरड्रेसर बनी है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर ने हाल में वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह खुशी से अपने बाल कटवाती देखी जा सकती हैं। वीडियो में खुशी अपनी बड़ी बहन के बालों को स्ट्रेट करते हुए भी दिख रही हैं और जाह्नवी कुछ खाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर अक्सर खुशी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही अफजाना', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में दिखाई देंगी।

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में दहशत है। इस बीच सेलिब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हैं और अपने फैंस को जागरूक कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण भारत में लॉकडाउन लगा है। भारत में कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है। 

यह खबर भी पढ़े: Lockdown के बीच Jio यूजर्स के खुशखबरी, अब दूसरे number पर रिचार्ज करने से मिलेगा जबरदस्त कमीशन, जानिए कैसे उठाये लाभ

यह खबर भी पढ़े: Lockdown के बीच ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है शानदार कैशबैक, जानिए कैसे उठाये लाभ



from Entertainment News https://ift.tt/3a1VSHV
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments