Responsive Ad

दूरदर्शन ने लांच किया डीडी रेट्रो चैनल, पुराने पॉप्युलर सीरियलों का किया जाएगा प्रसारण

नई दिल्ली । लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से लोगों की भारी डिमांड पर दूरदर्शन ने अपने पुराने सीरियलों का प्रसारण शुरू किया है। इन पुराने सीरियलों को लोगों का इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला कि देखते ही देखते व्यूअरशिप में दूरदर्शन के चैनल टीआरपी में टॉप पर रैंक करने लगे। 

अब लोग और भी पुराने सीरियलों के दोबारा प्रसारण की मांग करनी शुरू कर दी। इसी को देखते हुए दूरदर्शन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा से पहले ही अपना एक और चैनल डीडी रेट्रो लॉन्च कर दिया है। इस चैनल पर सिर्फ और सिर्फ दूरदर्शन के उन पुराने पॉप्युलर सीरियलों का प्रसारण किया जाएगा जिनकी लोग लगातार मांग कर रहे थे।

एक ट्वीट में दूरदर्शन बताया, 'अगर आप महाभारत नहीं देख सके हैं तो सोमवार रात 8 बजे से इसे देखें डीडी रेट्रो पर।' इसके बाद कई अन्य ट्वीट भी किए गए जिनमें महाभारत के अलावा शक्तिमान, चाणक्य, उपनिषद गंगा, देख भाई देख, बुनियाद जैसे सीरियलों के प्रसारण के बारे में भी जानकारी दी गई है।

डीडी रेट्रो लॉन्च किया जाना प्रसार भारती और दूरदर्शन का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर लॉकडाउन खत्म भी हो जाता है तो पुराने सीरियलों के बलबूते यह चैनल प्राइवेट चैनलों को अच्छी-खासी टक्कर देने की ताकत रखता है। 

यह खबर भी पढ़े:लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ देख मल्लिका शेरावत ने किया ट्वीट, बोली- क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है?

ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप



from Entertainment News https://ift.tt/2yWoYeM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments