कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर हिना खान का बड़ा खुलासा, कहा- भारतीय डिजाइनरों ने...

नई दिल्ली । टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान नई आकृ बार वेब सीरीज 'हैक्ड' में नजर आई। इस फिल्म में वह अपने लुक्स और अपने जबदस्त अंदाज से काफी चर्चा में रही। हिना की "हैक्ड" साइबरक्राइम पर आधारित है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि हर छोटी बड़ी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हिना खान फिल्म में एक ग्लैमरस फैशन मैगजीन की एडिटर की भूमिका में है। फिल्म का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया है।

वही हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस तरह विदेशी डिजाइनर फिल्म फेस्टिवल के लिए हिना के आउटफिट बनाने के लिए तैयार थे हालांकि, भारतीय डिजाइनरों से उन्हें वैसा ट्रीटमेंट नहीं मिला।

हिना ने बताया कि उन्हें भारतीय डिजाइनरों ने ऐसा महसूस करवाया कि वह कुछ नहीं हैं। हिना ने कहा कि यह सच्चाई है कि भारतीय डिजाइनर टीवी कलाकारों और फिल्मों के कलाकारों में अंतर करते हैं और उनके साथ अलग व्यवहार करते हैं।

आपको बता दें कि 2019 के कान फिल्म फेस्टिवल में हिना ने धमाकेदार डेब्यू किया था। उनके स्टाइल और अंदाज ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। इस फेस्टिवल में हिना खान ने इंटरनेशलन डिजाइनर जायद नाकड़ को चुना। हिना ने जायद नाकड़ का सिल्वर कलर का सिमरी गाउन पहना था। जिसकी सबने तारीफ भी की थी।
यह खबर भी पढ़े:ALT बालाजी के 3 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने कहा- जब ये ऐप चलने लगी तो लोग शॉक हो गए
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/3cpTuw4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments