गेम ऑफ थ्रोन्स के क्रिस्टोफर हिव्जू ने कोरोना से जीती जंग, बोले- हफ्तों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद...

नई दिल्ली । कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले हॉलीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर हिव्जू कोरोना से संकर्मित पाए गए थे। लेकिन अब खबर हैं कि क्रिस्टोफर ने कोरोना से जंग जीत ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने ये जानकारी दी है। इस खबर से उनके फैन्स काफी खुश हैं।
क्रिस्टोफर ने अपने फैन्स को अपने सेहत को लेकर जानकारी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम कोरोनावायरस से ग्रस्त होने के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हफ्तों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद अब कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि हम भाग्यशाली थे कि हमें कोरोना के बेहद मामूली लक्षण थे। इसके साथ ही उन्होंने दुनियाभर में कोरोना मरीजों को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। कृपया सतर्क रहें और अपनी दूरी बनाए रखें, अपने हाथ धोएं। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात कि इस मुश्किल की घड़ी में एक-दूसरे का ख्याल रखें।
आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से मौतों की संख्या एक लाख 20 हजार हो गई है। वहीं, अभी तक दुनियाभर में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है। डब्ल्यूएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ यूरोप में 81,474 लोगों की मौत हुई है।
यह खबर भी पढ़े:मुंबई के बांद्रा में हजारों की संख्या में जमा हुए मजदूर, कमल हासन बोले- प्रवासी संकट इस समय बम जैसे हैं...
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2REfKKV
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments