माता-पिता और बेटे के निधन ने पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया, पिटर ने मुझे संभालने के लिए छोड़ दी थी नौकरी: एक्ट्रेस सेलिना जेटली

नई दिल्ली । साल 2001 की मिस फेमिना इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों फिल्मों से दूर है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म जानशीन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरदीन खान नजर आये थे। फिल्म ने कुछ खास बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं की थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में कई फ़िल्में की, लेकिन हिंदी सिनेमा में ज्यादा सफल नहीं हो सकी।

सेलिना ने पीटर हॉग से विवाह किया और अब वह तीन बच्चों की मां हैं। इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। सेलिना जेटली ने हाल ही में गल्फ न्यूज को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने माता-पिता और एक बेटे के निधन के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। इस डिप्रेशन ने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया।

इस दौरान सेलिना जेटली के पति पीटर हॉग ने उनका काफी साथ दिया। इतना ही नहीं सेलिना को संभालने के लिए पीटर ने अपने नौकरी तक छोड़ दी। एक्ट्रेस ने कहा कि आप अपनी जिंदगी में तब सुकून नहीं पाते हैं जब आप महत्वपूर्ण और कीमती चीज खो देते हो। मेरे पिता गुजरे ही थे कि अचनाक से मेरी मां भी चल बसीं। माता-पिता मेरी जिंदगी को पूरा करते थे। वह काफी यंग और सेना से जुड़े दंपति थे। सच्चाई यह है कि आप अपने माता-पिता को खोने के बाद आपको कभी सुकून नहीं मिलता है।'

ख़बरों के मुताबिक, सेलिना ने साल 2017 में जुड़ा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई। जिसकी वजह वह और डिप्रेशन में चली गईं। अपने पति के बारे में जिक्र करते हुए सेलिना ने कहा कि, 'जब में डिप्रेशन से जूझ रही थी तो पिटर ने मुझे संभालने के लिए अपने नौकरी छोड़ दी। क्योंकि दुबई छोड़ने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। पीटर ने मुझसे कहा कि चलो ऑस्ट्रिया वापस चलते हैं और सभी चीजों से संपर्क खत्म कर लेते हैं ताकि तुम बेहतर मसहूस कर सको।'

यह खबर भी पढ़े:'गेम ऑफ थ्रोन्स' के क्रिस्टोफर हिव्जू ने कोरोना से जीती जंग, बोले- हफ्तों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद...
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2yjabKJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments