Responsive Ad

निधन के बाद अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए इरफान खान

नई दिल्ली । अभिनेता इरफान खान का बीते दिन बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। इरफान खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। इरफान खान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं और उनकी पत्नी सुतापा सिकंदर है।  

Irrfan Khan

इरफान खान मौत के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं। चलिए जानते हिन् इसके बारें में... ख़बरों के मुताबिक, इरफान खान लगभग 321 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। उन्होंने फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई की थी। इरफान खान का मुंबई में एक घर है। इसके अलावा इरफान खान का जुहू में एक फ्लैट भी है। 

Irrfan Khan

बता दें कि इरफान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में से थे। इरफान खान एक फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ लेते थे। जबकि एक विज्ञापन के लिए वह 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। 

Irrfan Khan

उनके पास टोयोटा सेलिका, बीएमडब्ल्यू, मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे और ऑडी जैसी लग्जरी कार है। वह सामाजिक कार्यों में भी काफी सहयोग करते थे। अभिनेता आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई।  

यह खबर भी पढ़े: सिंगर कनिका कपूर ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, कहा- जो भी संपर्क में आया वह कोई भी व्यक्ति...



from Entertainment News https://ift.tt/3f0w02V
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments