Responsive Ad

मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर साधा निशाना, बोले- शक्तिमान का मर्डर नहीं होने दूंगा

नई दिल्ली । लॉकडाउन के दौरान एक फिर दूरदर्शन के पुराने दिन लौट आए हैं। लोगों की मांग पर दूरदर्शन एक बार फिर अपने पुराने सीरियल को प्रसारित कर रहा है। 90 के दशक के सीरियल 'सर्कस', 'ब्योमकेश बक्शी', 'रामायण', 'महाभारत', 'अलिफ़ लैला', 'बुनियाद', श्रीमान-श्रीमति जैसे कुछ नाम शामिल हैं।   

ekta

वहीं, हमारे बचपन के शक्तिमान ए.के.ए. मुकेश खन्ना ने खुलासा किया है कि वह दोबारा इस सुपरहीरो को दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। वह भी नए एपिसोड के साथ, जिस पर वह काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधने के बाद अब एकता कपूर पर भी निशाना साधा है। 

ekta

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित न किया जाता तो मैं इसके नए एपिसोड को लेकर जरूर घोषणा करता। वहीं, उन्होंने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होता। एकता की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। 

ekta

क्या एकता कपूर की महाभारत मॉर्डन जमाने की थी ? ये पूछे जाने पर मुकेश खन्ना ने कहा कि संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे उसी दिन वह खत्म हो जाएगी। मैं किसी को भी महाभारत की तरह शक्तिमान का मर्डर करने नहीं दे सकता, जैसे की एकता ने किया। आपके सामने उदाहरण है। इसके राइट्स एक एक्टर के तौर पर मेरे पास हैं। 

ekta

उन्होंने कहा कि क्योंकि ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे, सीरियल हो सकता है तो मैं एकता कपूर की महाभारत को भी स्वीकार कर सकता हूं। लेकिन इन्हें किसने महाकाव्य की हत्या करने का अधिकार दिया है?' मुकेश खन्ना ने कहा कि इन्होंने देवव्रत की भीष्म प्रतिज्ञा का असल मायना बदल दिया है और सत्यवती जैसे वैंप बना दिए है। ये लोग व्यास मुनी से ज्यादा स्मार्ट होने का प्यास कर रहे हैं, जिससे मुझे सख्त आपत्ति है। मैं बताना चाहता हूं कि रामायण-महाभारत हमारा इतिहास है न कि पौराणिक कथा। 

यह खबर भी पढ़े:साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार ने पीएम केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड में दान किए इतने रुपए



from Entertainment News https://ift.tt/2XivqqH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments