लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ देख मल्लिका शेरावत ने किया ट्वीट, बोली- क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है?

नई दिल्ली । भारत देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों के 11487 मामले आ चुके हैं। अब तक 361 लोगो की मौत हो चुकी है और 1359 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना वायरस से एक्टिव लोगो की संख्या 9735 है।

वही, लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और वे घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें उनके गांव तक भेजा जाए। वे घर जाने की इजाजत मांग रहे हैं। बांद्रा वेस्ट के स्टेशन के सामने जामा मस्जिद के पास लोग खड़े हो गए हैं, इसमें ज्यादातर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं। हालांकि, बाद में स्थानीय नेताओं और पुलिस हस्तक्षेप के बाद वे वहां से चले गए। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
This is what’s happening in Bandra Mumbai right now. Are these poor people really at fault? #lockdown #LockdownExtended pic.twitter.com/2sThntdiNt
— Mallika Sherawat (@mallikasherawat) April 14, 2020
इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने ट्वीट कर एक सवाल पूछा है। मल्लिका ने लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है? मल्लिका ने ट्वीट किया, 'मुंबई के बांद्रा इलाके में इस समय ये हो रहा है। क्या सच में इसमें इन गरीब लोगों की गलती है ?' मल्लिका के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आखिर जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी जुटाने में पुलिस नाकामयाब क्यों हो गई? सवाल ये भी है कि आखिर लोगों के सामने क्या मजबूरी हुई कि वो इतनी बड़ी संख्या में एक जगह इकट्ठा हो गए, क्या सरकार और प्रशासन इनके लिए भोजन का प्रबंध करने में नाकामयाब रही है? सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? बता दें कि बांद्रा को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में यहां लोगों का जुटना चिंताजनक है। पूरे देश में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2337 मामले हैं। अकेले मुंबई में ये आंकड़ा 1500 से अधिक है।

यह खबर भी पढ़े:Lockdown 2: एक बार फिर बोल्ड हुई सनी लियोनी, फोटो शेयर कर बोली- 4 मई का सपना देख रही हूं
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/3er4486
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments