एक बार फिर दूरदर्शन ने कर डाला ये बड़ा काम, तोडा अपना ही रिकॉर्ड और...

नई दिल्ली । दूरदर्शन चैनल पर सीरियल रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण होने से एक बार फिर सभी चैनलों का पछाड़ते हुए यह चैनल नंबर वन पर पहुंच गया है। इसने टीआरपी के मामले में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है दूरदर्शन।

एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी गई है कि 13वें वीक में दूरदर्शन को 1.5 बिलियन व्यूअरशिप मिले थे और अब यानी 14वें वीक में को 1.9 बिलियन व्यूअरशिप मिले हैं और इसकी वजह दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को लॉकडाउन के दौरान फिर से दिखाने के लिए लिया गया फैसला है। प्रसार भारती के इस ट्वीट पर लगातार यूजर्स अपना रिऐक्शन औऱ खुशी जता रहे हैं।
DD National continues to be No. 1 for two consecutive weeks in a row#IndiaFightsCorona#IndiaFightsBack pic.twitter.com/HPT8MhdAsz
— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 16, 2020
रामानंद सागर के रामायण सीरियल का प्रसारण रोजाना सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और फिर रात को 9 बजे से 10 बजे तक होता है। 80 के दशक में प्रसारित होने वाला सीरियल रामायण इस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय था कि कुछ देर के लिए सड़के सूनी हो जाया करती थीं।

जिन लोगों के घरों में टीवी नहीं था वे भी दूसरों के घरों में जा कर रामायण देखा करते थे। रामायण की शुरूआत होते ही सब के सब टीवी से चिपक जाया करते थे। रामायण के किरदार अरुण गोविल और दीपिका को तो लोग सचमुच का राम और सीता मानने लगे थे।
यह खबर भी पढ़े:KGF: Chapter 2 के बाद पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में Jr NTR के साथ काम करेंगे संजय दत्त
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/34Gu2jc
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments