इरफान का जोधपुर से रहा है गहरा नाता, काफी पसंद था राजस्थानी खानपान
जोधपुर। मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन के समाचार सुनकर बुधवार को उनके ननिहाल में शोक छा गया। साथ ही उनके चाहने वालों के चेहरों पर भी मायूसी छा गई। वह जोधपुर में अपने ननिहाल में कुछ समय पहले आए थे। जब वे शूटिंग के सिलसिले में यहां पर आए। जोधपुर के टाउनहॉल में उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। शहर में रहने वाले उनके मामा डॉ. साजिद निसार पर मानो दुख का पहाड़ सा टूट गया। अभिनय के गुर भी अपने मामा साजिद निसार से ही इरफान ने सीखे थे। गत 25 अप्रैल को ही इरफान की माता का निधन हुआ था।
इरफान के मामा डॉ. साजिद निसार के कथन अनुसार कुछ दिन से इरफान की तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में मां के निधन की जानकारी तक उन्हें नहीं दी गई। संकट के इस दौर में लॉकडाउन के कारण हमारा मुंबई जाना भी संभव नहीं हो पाएगा।
डॉ. साजिद निसार रंगकर्मी भी रहे है। इरफान और डॉ. साजिद की उम्र में दस वर्ष का अंतर है। ऐसे में वे उनके काफी करीबी रहे। उन्होंने बताया कि बचपन से इरफान जोधपुर आता रहा। इरफान बहुत शर्मीले स्वभाव का था। बात अगर अस्सी के दशक की हो तो इरफान ने अपना नाटक भी मामा को थियेटर में करते देखा था। इसके बाद उनके मन में कुछ करने की ललक पैदा हो गई थी। इसके बाद इरफान का झुकाव थियेटर की तरफ बढ़ा और यही कारण है कि जयपुर में अपनी पढ़ाई के साथ नाटकों से जुड़ गए। जयपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी लइक अहमद से उनकी मुलाकात डॉ. साजिद ने कराई। उनसे इरफान ने काफी कुछ सीखा। बाद में इरफान ने दिल्ली से राष्ट्र्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश लिया।
दाल बाटी और मसालेदार खाना पसंद
अभिनेता इरफान को राजस्थानी खानपान काफी पसंद था। डॉ. साजिद का कहना है कि यहां आने पर वह हमेशा दाल-बाटी, कैर-सांगरी के साथ देसी तड़के के साथ बनी गट्टे की सब्जी की डिमांड करता रहता था। मिर्चीबड़ा भी इरफान की पसंद में शुमार रहा है। इरफान जोधपुर में कुछ समय पहले अपनी एक फिल्म बिल्लू बारबर के लिए आए थे। यहां आने पर जोधपुर अपने ननिहाल भी रूके थे। शहर के कई लोगों से मुलाकात कर अपनी सादगी को भी दर्शाया था।
यह खबर भी पढ़े: बच्चे को जन्म देकर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने अस्पताल में लगाई फांसी
यह खबर भी पढ़े: दिवंगत अभिनेता इरफान खान को नैनीताल से था खास लगाव, इदरीश मलिक ने साझा कीं यादें
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2W8EgoU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments