यादें, यादें, सिर्फ यादें! वीडियो चैट में साथी कलाकारों से जुड़ने के बावजूद नजर नहीं आए थे इरफान
मुंबई। यादें! यादें! और सिर्फ यादें! जी हां अभिनेता इरफान खान अब नहीं रहे, अब सिर्फ उनकी यादें रह गई है। अपने शानदार अभिनय से सिनेमा जगत को नई उचाइयों पर पहुंचाने और कई हिट फिल्में देने वाले अभिनेता इरफान का निधन बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हो गया। और अब सिर्फ उनकी यादें बची है। अपने संघर्ष और अभिनय की बदौलत उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। इरफान खान ने फिल्मों में अपने हर छोटे बड़े रोल बखूबी से निभाया। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी।
वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिसका पता उन्हें साल 2017 में लगा था। इसके बाद इरफान अपनी बीमारी का इलाज कराने विदेश चले गए थे। इस फिल्म से इरफान ने लगभग दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। लेकिन इस साल के शुरुआत से ही इरफान की तबियत फिर बिगड़ने लगी थी जिस कारण वह चाहते हुए भी फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाए।
होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी ,रणवीर शौरी, कीकू शारदा और दीपक डोबिरयाल भी अहम भूमिका में थे। लॉकडाउन की वजह से 'अंग्रेजी मीडियम' को ऑनलाइन प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इरफान ने फिल्म को लेकर 8 अप्रैल को अपने साथी कलाकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। इसमें इरफान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक होमी अदजानिया, निर्माता दिनेश विजन एवं साथी कलाकार राधिका मदान, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबिरयाल और कीकू शारदा से जुड़े थे। इसका स्क्रीन शॉट इरफान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो चैट में इरफान भी जुड़े हुए थे, लेकिन स्क्रीन शॉट में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा।
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक बेटी के सपने पूरे करने के लिए पिता के संघर्षों को दिखाया गया है। इरफान खान अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर काफी उत्साहित थे। साल के शुरुआत से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रहा थी। इरफान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी पत्नी सुतापा के लिए जीना चाहते हैं। इरफान ने सुतापा से प्रेम विवाह किया था। इरफान अब जिंदगी की जंग हार गए हैं और अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इरफान खान बेमिसाल अभिनेता थे। फिल्म जगत में उनकी कमी हमेशा खलेगी।
यह खबर भी पढ़े: बच्चे को जन्म देकर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग ने अस्पताल में लगाई फांसी
यह खबर भी पढ़े: दिवंगत अभिनेता इरफान खान को नैनीताल से था खास लगाव, इदरीश मलिक ने साझा कीं यादें
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
from Entertainment News https://ift.tt/2yf3f1A
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments